Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोलावल बालिका आश्रम में 10 बच्चे बीमार
jagdalpur, 10 children ,Balika Ashram

जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम में मौसमी बीमारी की चपेट में आने से आश्रम की एक 5वीं कक्षा की छात्रा अंजना कश्यप की मौत हो गई है। इसके अलावा आश्रम में 10 अन्य छात्राएं भी बीमार हैं। कोलावन बालिका आश्रम में पांचवीं की छात्रा की मौत की खबर के बाद पूरे आश्रम में दहशत व्याप्त है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा के अलावे बीमार 10 बच्चे जिसमें मनीषा कश्यप 6 वर्ष), संतोषी कश्यप (10 वर्ष), संगीता (9वर्ष), फलिता (8 वर्ष), संध्या बघेल उम्र (7 वर्ष), दीपिका (8 वर्ष), अनिता कश्यप (8 वर्ष), ललिता नेताम (8 वर्ष), हेमबति कश्यप (10 वर्ष), मनमती नेताम उम्र (8 वर्ष) को उपचार के लिए आयुष केंद्र ले जाया गया, जहां बच्चाें के उपचार के बाद वापस आश्रम ले गए। लेकिन रविवार को उन बच्चाें के स्वास्थ्य में सुधार हाेने बजाय ज्यादा खराब होने से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के दाैरान एक बच्ची अंजना कश्यप ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद आश्रम में अफरा-तफरी मच गई और बीमार बच्चों को बेहतर उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां से उन्हें 108 वाहन के माध्यम से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां बच्चाें का उपचार जारी है। आश्रम अधीक्षिका दुलारी ने बताया कि यहां पर पहली से पांचवी तक के करीब 50 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

 

एसी ट्राइबल गणेश सोरी ने बताया कि ग्राम कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत करने पर आश्रम की अधीक्षिका ने उन बच्चों को गांव के ही आयुष केंद्र में डॉ. दास से उपचार के लिए भेजा गया। उपचार के बाद बच्चों को सामान्य बीमारी बताते हुए उन्हें दवा देकर वापस आश्रम भेज दिया गया। लेकिन रविवार की शाम से अचानक से 10 बच्चे बीमार हो गए। उपचार के दाैरान पाथरी गांव की एक बच्ची अंजना कश्यप की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और बीमार सभी बच्चों को सीएचसी बकावंड लाया गया, जहां बीमार सभी बच्चों का मलेरिया से लेकर डेंगू टेस्ट भी करवाया गया। रिपोर्ट मलेरिया निगेटिव आने के बाद बच्चों का अन्य टेस्ट कराए जाने एवं बच्चों के स्वस्थ को देखते हुए उन्हें 108 के माध्यम से बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया गया ।

 

 

 

MadhyaBharat 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.