Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
जयारोग्य अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के आईसीयू में लगी आग
gwalior, Fire broke out, Jayarogya Hospital

ग्वालियर । ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के आईसीयू में मंगलवार सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग के बाद आईसीयू के अंदर अफरा तफरी मच गई। आग से एसी फट गया। इससे ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। मृतक मरीज दो दिन से वेंटीलेटर पर ही था। हालांकि ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य 9 मरीज सुरक्षित हैं। मौके पर प्रबंधन ने पहुंचकर अन्‍य मरीजों को दूसरे वार्ड में भेजा गया है। एसी में आग लगने व विस्‍फोट की जांच प्रबंधन कर रहा है।

 

 

 

 

 

जानकारी अनुसार ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मंगलवार सुबह सात बजे सीलिंग एसी में आग लग गई। घटना के समय ट्रामा सेंटर में 10 मरीज भर्ती है। ट्रामा सेंटर में सीलिंग एसी लगे हुए हैं। इन्हीं एसी में से एक में आग लग गई और उसमें विस्फोट हो गया। आईसीयू के पैनल एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिस कारण आईसीयू के अंदर अफरा तफरी मच गई। यह एसी शिवपुरी जिले के आजाद नामक एक मरीज के ऊपर लगा हुआ था। जब आग लगने के बाद जब आजाद को वहां से हटाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह ब्रेड डेड स्‍थ‍िति में भर्ती था। हालांकि इस मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया था। बाद में डाक्टरों ने जब उसकी इसीजी कराई तो उसकी मौत हो चुकी थी। आईसीयू के अंदर मौजूद डॉक्टर और मरीजों के अटेंडर ने मिलकर भर्ती गंभीर पेशेंट को आईसीयू के बाहर निकाला, साथ ही आईसीयू के अंदर मौजूद फायर एस्टिनगुर से आग बुझाने की कोशिश की गई, तो वह एक्सपायर डेट के निकले। हालांकि उसके जरिए आग को फैलने से रोक लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा उसके पहले आग को बुझा लिया गया। ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में सिफ्ट किया गया है। अब प्रबंधन जांच कर रहा है कि एसी में आग कैसे लगी और विस्फोट कैसे हुआ। मौके पर अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासन के वरिष्ठ अफसर पहुंच चुके हैं। लापरवाही को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आर के एस धाकड़ ने जांच के आदेश दिए है।उन्हाेंने बताया कि 'आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था। जिस आजाद खान की मौत हुई है, उनकी हालत बहुत नाजुक थी। उन्हें तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। फिर भी आगजनी की घटना को सामान्य नहीं लिया जा सकता। ऐसे में इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही फायर सेफ्टी से जुड़े संसाधनों के एक्सपायर होने की बात जो सामने आई है उसको लेकर भी संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

 

 

 

हादसे के वक्त आइसीयू में ये मरीज भी भर्ती थे

 

 

 

राजकुमार सिंह निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश

 

राहुल कुशवाह निवासी कंपू, ग्वालियर

 

प्रीति गौड़ निवासी मालनपुर, भिंड

 

रजनी राठौर निवासी अंबाह, मुरैना

 

बृजेन्द्र कुमार निवासी झांसी

 

शैलेन्द्र चौहान निवासी नयागांव, ग्वालियर

 

MadhyaBharat 3 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.