Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ 9 नक्सली ढेर
dantewada,Encounter  , 9 Naxalites killed

दंतेवाड़ा । छत्तीसगड़ के दंतेवाड़ा जिले के पुरंगेल वनक्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 09 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी 09 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

 

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मुताबिक जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना के बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सोमवार रात को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। मंगलवार सुबह पुरंगेल वनक्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को आता देख उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका जवाब दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में 09 नक्सली मारे गए। सभी 9 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इसके अलावा मौके से एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

 

 

पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव की तरफ बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। जवान जब नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे तो नक्सलियों ने आज सुबह करीब 6 बजे फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें 9 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च आपरेशन जारी है। विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद मिलेगी।

MadhyaBharat 3 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.