Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कानून व्यवस्था के विराेध में कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर किया मौन प्रदर्शन
bijapur, Congressmen ,order situation

बीजापुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय में प्रदेश की माता बहनों की सुरक्षा और लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की माँग को लेकर कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय मौन प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि जब से प्रदेश में भाजपा और विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, तब प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध और 600 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। 

 

भाजपा सरकार  प्रदेश की माता, बहनों और बेटियों को सुरक्षा देने में भाजपा की सरकार पूरी तरह विफल है।     

 मौन प्रदर्शन के बाद बीजापुर  विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार माता, बहनों और बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम है इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की माता, बहनों और बेटियों को सुरक्षा देने और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किए है। यदि भाजपा सरकार प्रदेश में माता, बहनों और बेटियों को सुरक्षा नहीं देती है और लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं करती है तो आने वाले समय में माता, बहनों और बेटियों की सुरक्षा व लचर क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।      इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती संत मण्डावी, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज अवलम, कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र हेमला,पार्षद कविता यादव, पार्षद कलाम खान, पार्षद सोनमती ताती, रितेश दास, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम खत्री, रेंगा नागेश, युवा नेता एजाज सिद्दीकी, श्यामू गुप्ता, इदरीस खान, बाबूलाल राठी,ममता पांडे, शेख सकीना,संगीता पोयाम,रमिला हपका,विमला बेंजाम,सुंदरी तेलम,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौन प्रदर्शन में शामिल हुए।

MadhyaBharat 3 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.