Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
गाेहरगंज में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत
budhni, Two real brothers died,pond in Gaharganj

बुदनी । जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत गोहरगंज में बुधवार सुबह दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। छाेटे भाई के स्कूल नहीं जाने की बात पर बड़े भाई ने उसे डांट लगा दी। इसी बात से नाराज हाेकर छाेटा भाई तालाब में कूद गया। उसे बचाने के लिए बड़े भाई ने भी तालाब में छलांग लगा दी। दाेनाें काे तैरना नहीं आता था, जिससे डूबने से दाेनाें की माैत हाे गई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार रोहित (19) और सोनू पुत्र सजन भजन (24) निवारी गौहरगंज दाेनाें भाइयाें के बीच बुधवार सुबह 11 बजे बस स्टैंड के पास स्कूल ना जाने को लेकर झगड़ा हो गया। राेहित स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर बडे़ भाई सोनू ने उसे डांटा, जब रोहित ने उसकी बात नहीं सुनी तो सोनू ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर रोहित घर के पास बने तालाब में कूद गया। उसे बचाने के लिए सोनू भी तालाब में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजन माैके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों को बुलाया, इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तालाब में उतरकर तलाश किया तो कुछ देर में दोनों के शव बरामद हुए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीएम के लिए दोनों के शवों को औबेदुल्लागंज भेजा। दोनों भाइयों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

MadhyaBharat 4 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.