Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एनआईए ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े चार माओवादियाें को किया गिरफ्तार
raipur, NIA arrested, four Maoists associated

नारायणपुर/रायपुर । माओवादियों के 20 मार्च 23 को बंद के मामले काे लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में छापेमारी कर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।इन लाेगाें पर माओवादी संगठन को रसद सप्लाई करने व अन्य कामाें में सहयाेग करने का आराेप है। इस मामले में जांच एजेंसी 35 अन्य माओवादियों से भी पूछताछ कर रही है। जांच में ओरछा में लम्बे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोर्राम पर माओवादी होने का आरोप है।

 

 

 

जानकारी के जनुसार एनआईए की टीम अबूझमाड़ के ओरछा, कस्तूरमेटा, मंडाली और मल्कल गांव में नक्सलियाें के सहयोगियों तक पहुंची है। अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में छापेमारी कर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

एनआईए ने एक बयान जारी कर बताया कि मार्च 2023 को सड़क नाकाबंदी मामले के लिए जिम्मेदार सीपीआई (माओवादी) कैडरों और समर्थकों की तलाश में मंगलवार को नारायणपुर जिले में कई स्थानों पर तलाशी ली गई है। घटना से संबंधित मामले में कुल 35 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। इनमें प्रतिबंधित संगठन के वे कार्यकर्ताओं और समर्थक हैं, जिन्होंने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क को विभिन्न हिस्सों को खोदकर, पेड़ों को काटकर और कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी चट्टानों को छोटे-छोटे टुकड़े करके अवरुद्ध कर दिया था। नाकाबंदी का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था।

 

 

 

एनआईए की जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों व ओजीडब्ल्यू के नाम सामने आए थे। उन पर सीपीआई (माओवादी) के अग्रणी संगठन, माड़ बचाओ मंच के सदस्य होने का संदेह है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अपराध को अंजाम देने में सीपीआई (माओवादी) की सहायता की थी। ओरछा में माड़ बचाओ मंच का नेता लखमा राम उर्फ ​​लखमा कोर्रम इस मामले में आरोप पत्रित माओवादी है।

 

 

 

जांच से पता चला है कि माड़ बचाओ मंच मुठभेड़ों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करता है और उन्हें रसद सहायता प्रदान करने के अलावा प्रतिबंधित संगठन के लिए नए शिविर स्थापित करने में मदद करता है। वे सीपीआई (माओवादी) विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए “माड़ बचाओ मंच” के बैनर तले विभिन्न बैठकें भी आयोजित करते हैं। फ्रंटल संगठन के सदस्य माओवादी कैडरों तक आवश्यक सामग्री आदि पहुंचाने का भी काम करते हैं। मामले में जांच जारी है।

MadhyaBharat 4 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.