Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुठभेड़ में दो महिला समेत छह नक्सली ढेर
bijapur, Six Naxalites, killed in encounter

बीजापुर । तेलंगाना-छत्तीसगढ़ की सीमा पर गुंडाला-करकागुडेम वनक्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो महिला समेत छह नक्सली मारे गए। कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। वहीं दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

 

 

तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित राज ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की पहचान कुंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश और कोटो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादि कोठागुडेम जिले और पिनपाका मंडल करकागुडेम वनक्षेत्र में तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रे-हाउंड्स फोर्स के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में तेलंगाना पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। जवानों को भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस को गुंडाला-करकागुडेम वनक्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर ग्रे-हाउंड्स फोर्स को बुधवार को ही सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवान गुरुवार सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद घटनास्थल से छह नक्सलियाें के शव बरामद किए गए।

 

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित अंदरुनी इलाकों में लगातार मुठभेड़ हो रही है और जवानों को इसमें सफलता भी मिल रही है। तीन सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे बसे गांवों के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने तेलंगाना निवासी डीकेएसजेडसी रणधीर सहित नाै नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

 

 

MadhyaBharat 5 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.