Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंदूक दिखाकर बस सबार यात्रियों को लूटा
chatarpur, Robbery in bus , Chhatarpur to Satna

छतरपुर  राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 8 बजे बाइक पर आए दाे बदमाशों ने यात्री बस काे लूटने की बारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंचकर जांच पडताल में जुट गई है।

 

छतरपुर से लवकुशनगर,राजनगर,खजुराहाे , पन्ना हाेते सतना तक जाने एमपी 16 पी 0451 यात्री बस काे दो बदमाशों ने फिल्मी स्टाईल में बंदूक दिखाकर लूटकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए दाे बदमाशों ने पहले बस के आगे माेटर साईकिल लगाकर उसे राेक लिया। डाइवर कुछ समझ पाता तब तक लुटेराें ने बंदूक दिखाकर बस के अंदर प्रवेश कर यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए। वारदात राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास की है। बस छतरपुर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री थे। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए और मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर है और यात्रियों से पूछताछ कर रही है।

 

यात्रियों ने पुलिस को बताया कि लुटेरे प्लेटिना बाइक पर आए थे। उन्होंने बस के सामने बाइक लगाकर उसे रुकवाया। फिर बस में चढ़ गए ,एक बदमाश ने कट्‌टा दिखाया जबकि दूसरा उन्हें धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीनने लगा उसने एक बच्चे से हाथ से 50 रुपए भी छीन लिए गाैरतलब है कि राजनगर इलाके में पुलिस की निक्रिय,लचर कार्यप्रणाली से अपराधियाें का साहस बढाहुआ है। जिसका जीता जागता उदाहारण है दिनदहाडे बाइक से आए दो बदमाशों ने खुलेआम तीन हवाई फायर कर बस काे लूटने की बारदात काे अंजाम दिया है।पुलिस का दावा कि जल्द लुटेराें काे खाेजकर लूट की बारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.