Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण
narayanpur, Naxalite couple,   surrendered

नारायणपुर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सलियाें की खोखली विचारधारा से ग्रामीणों को मुक्त कराने तथा क्षेत्र में विकास कराने के उद्देश्य से ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान अंर्तगत छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति/नियत नेल्लानार का भी क्षेत्र में वृहत रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। माड़ क्षेत्र में नवीन कैम्प स्थापित होने से विकास कार्यों में तेजी आई है। वर्ष 2024 से सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के गढ़ क्षेत्रों में आक्रामक रणनीति के तहत् नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर नक्सली संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे नक्सलियों में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप आज शुक्रवार काे नक्सलियाें के कुतुल एरिया कमेटी की सप्लाई टीम कमाण्डर के पद पर 13 वर्ष से सक्रिय नक्सली सोनवा उर्फ डोसेल सलाम इनामी पांच लाख एवं नक्सलियाें के कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग सदस्या के पद पर 9 वर्ष से सक्रिय महिला नक्सली आरती सलाम निवासी ग्राम ऐनमेटा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी प्रभात कुमार, एएसपी रॉबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले में वर्ष 2024 में अब तक 34 बड़े एवं मध्यम कैडरों के नक्सलियों को सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मार गिराया गया है। जिसमें नक्सलियाें के एसजेडसाी, कम्पनी नम्बर 01, कम्पनी नम्बर 6, कम्पनी नम्बर 5 तथा डीवीसीएम/एसीएम रेंक तथा एरिया कमेटी स्तर के नक्सली शामिल है। नक्सलियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में भय व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में नक्सली संगठन छोड़कर भाग रहे हैं। जिला नारायणपुर में वर्ष 2024 में अब तक कुल सात नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा चुका है। आज कुतुल एरिया सप्लाई टीम कमाण्डर सोनवा उर्फ डोसेल सलाम एवं उसकी पत्नि आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग सदस्या का आत्मसमर्पण इसी का परिणाम है। आत्मसमर्पित नक्सली सोनवा उर्फ डोसेल सलाम एवं महिला नक्सली आरती सलाम थाना नारायणपुर, कुकड़ाझोर, सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 

 

 

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नक्सल संगठन से जुड़े ग्राम स्तर/पंचायत स्तर/एरिया स्तर के लोकल कैडरों से अपील की है कि वे भय मुक्त होकर आत्मसमर्पण कर शासन की पुर्नवास योजना का लाभ लें और समाज की मुख्य धारा में जुड़कर नये जीवन की शुरुआत करें। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति’’ के तहत सभी प्रकार की सुविधाये प्रदाय की जाएगी।

 

 

 

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.