Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा है स्वाइन फ्लू
raipur, Swine flu , Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 14 नए स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 10 मरीज हैं, जबकि बीजापुर, धमतरी, महासमुंद, और सारंगढ़ से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।फिलहाल, 112 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।जहां उनका इलाज जारी है। वहीं 13 मरीज घर से ही होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं।

 

 

 

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के अब तक 108 मरीज मिल चुके हैं। वहीं रायपुर में 85, दुर्ग में 26, जांजगीर में 20, और कोरबा में 26 मरीज मिले हैं। सभी सक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।महासमुंद जिले में स्वाइन फ्लू के 7 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की है। मास्क पहनना, हाथ धोना, और बुखार या खांसी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है

 

 

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.