Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा तीन की मौत
ratlam, Pickup vehicle  , three killed

रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोलावाड़ घाट के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया और 60 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में एक किशोर सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रावटी के सरकारी अस्पताल और रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से भाग गया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, रावटी थाना क्षेत्र की खेडी खुर्द पंचायत के गांव में रहने वाले मजदूर शनिवार सुबह करीब नौ बजे पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूरी करने के लिए अन्य स्थानों पर जा रहे थे। वाहन में 50 से ज्यादा मजदूर सवार थे। धोलावाड़ घाट पर सवारी अधिक होने से वाहन लोड नहीं ले पाया और वह अचानक रिवर्स होकर सड़क किनारे उतरकर खाई में जा गिरा। हादसे बाद वाहन में सवार मजदूरों की चीफ पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर रावटी और रतलाम के अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान ग्राम हलदुपाडा निवासी 15 वर्षीय अजय पुत्र सुखराम खराडी, ग्राम जुलवानिया निवासी 50 वर्षीय नानी बाई पत्नी विजय और ग्राम हल्दुपाड़ा निवासी 50 वर्षीय लीलाबाई पत्नी गौतम मुनिया के रूप में हुई है। इनमें दो मृतकों के शव रावटी व एक का शव जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 7 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.