Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
शहीद प्रदीप को सीएम ने खजुराहो एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि
chatarpur,CM pays tribute, Khajuraho airport

छतरपुर ।सिक्किम के पाक्योंग में हुए सड़क हादसे में शहीद चार जवानों में एक जवान कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के हरदुआ कला गांव का रहने वाला था। प्रदीप पटेल भारतीय सेना में ड्राइवर के पद पर पदस्थ थे। आज शनिवार शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह को विशेष विमान से खजुराहो लाया गया। सड़क मार्ग से सेना के वाहन में कटनी के हरदुआ कला गांव ले जाया गया। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने खजुराहो एयरपोर्ट पर शहीद प्रदीप पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

 

 

 

कटनी में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान क्षेत्रीय सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और जिले प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। प्रदीप के पिता वैसाखू पटेल ने बताया कि 2020 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे परिवार के एकलौते बेटे थे। अभी शादी भी नहीं हुई थी। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, दोनों की शादी हो गई है। पिता किसान हैं। प्रदीप एक महीने पहले ही छुट्टी पर गांव आए थे। 12 अगस्त को ड्यूटी जॉइन की थी।

 

 

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर सिक्किम के पाक्योंग में हुई सड़क दुर्घटना में मां भारती के वीर सपूत कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित हरदुआ कला निवासी सेना के जवान प्रदीप पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवगंत आत्मा को शांति देने और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

MadhyaBharat 7 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.