Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एएसपी के ड्राइवर को लगी गोली पिस्तौल की सफाई के दौरान हुआ फायर
guna, ASP driver shot, gunman fired

गुना । मध्य प्रदेश के गुना में एडिशनल एसपी का ड्रायवर बंदूक की गोली से घायल हो गया। गाेली गनमैन की बंदूक से सफाई के दाैरान गलती से चल गई । ड्राइवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। गोली ड्राइवर के बायें पैर में घुटने के नीचे लगी है। ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। मौके पर कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।

 

 

 

 

 

जानकारी अनुसार घटना एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर के बंगले की है। उनका गनमैन संतोष रघुवंशी शनिवार सुबह पिस्तौल की सफाई कर रहा था।

 

इस दौरान उसमें एक राउंड लगा रह गया और सफाई करते समय ट्रिगर दब गया। पिस्टल से निकली गोली सामने बैठे एएसपी के ड्राइवर महेश धाकड़ पुत्र अमित लाल निवासी पुलिस लाइन कैंट के पैर में घुटने के नीचे जा लगी। जिसके बाद उसे तत्काल गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है। उनके पैर में फ्रेक्चर हुआ है।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी, कलेक्टर सहित पूरे प्रशासनिक अधिकारी घायल ड्राइवर से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और उसका हाल चाल जाना। एसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी के निवास पर उनका गनमैन पिस्टल की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक राउंड फायर हो गया है। सामने जो ड्राइवर बैठे थे, उनके पैर में गोली लगी है। आरक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

MadhyaBharat 7 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.