Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मैनिट के छात्र की सड़क हादसे में माैत
bhopal, Manit student dies , road accident

भोपाल । राजधानी भाेपाल के नेहरू नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक काे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक काे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ईलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई। म ृतक युवक मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) से पीएचडी कर रहा था। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल पर स्थित सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

 

 

 

जानकारी अनुसार हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास हुआ। राहुल सिंह (32) पुत्र जेबी सिंह आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां में रहता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह घर से दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। दोस्त से मुलाकात के बाद देर रात घर लौट रहा था। इस दाैरान रामेश्वरी गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद म ृतक का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। परिजन लगातार फाेन कर रहे थे। देर रात करीब 1:30 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर एक्सीडेंट की सूचना दी। जेपी अस्पताल पहुंचे, तो वहां उसकी मौत की सूचना मिली।

 

 

 

म ृतक राहुल के पिता भोपाल के प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। राहुल तीन भाई हैं। वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई अशोक जबकि छोटा भाई सिद्धार्थ है। बडे भाई अशोक सिंह डाॅक्टर हैं। भोपाल के प्रतिष्ठित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट हैं। कोलार के एक बड़े अस्पताल समेत अन्य तीन हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। राहुल की मौत के बाद परिवार पर गमगीन है। मां-पिता को अल सुबह के बाद बेटे की मौत की सूचना दी गई।

 

 

 

 

MadhyaBharat 7 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.