Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस्तर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी
jagdalpur,Yellow alert issued , heavy rain

जगदलपुर । बस्तर संभाग के 6 जिलों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर, कोंडागांव के लिए आगामी दो दिनों तक के लिए माैसम विभाग ने 7 सितंबर को बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 8 सितंबर को भी दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर संभाग के अनेक स्थानाें पर आज शनिवार सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हाे रही है, वही काले घने बादल छाये हुए हैं।

 

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी ऊपर स्थित है। एक चक्रवात दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ बीकानेर, नारनौल, सीधी, संबलपुर से होकर गुजर रही है, जो मध्य से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र का केंद्र है। इससे आने वाले दो से तीन दिनों तक बस्तर संभाग में भारी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े एक चक्रवात में एक द्रोणिका औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का असर भी देखने को मिल सकता है।

MadhyaBharat 7 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.