Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
घर के अंदर करेंट फैलने से पिता पुत्र की मौत
gwalior, Father and son ,electric shock

ग्वालियर । मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हाे गया है। यहां घर के अंदर अचानक करंट फैलने से पिता-पुत्र की मौत हो गई । इस दाैरान उन्हें बचाने आई मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतकों के शव पीएम हाउस भेज दिए है। घायल मां और बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

जानकारी अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाबाई के बाजार में रविवार की सुबह की है। प्रेमदत्त शर्मा (42 वर्षीय) ज्योतिष का काम करते है। उनके मकान का निर्माण का काम चल रहा है, इसलिए उन्होंने अपने घर के बगल से ही एक मकान किराए से लिया है। जिसमें वह पत्नी ज्योति, बेटा पवित्र उर्फ कृष्णा अाैर सात साल की बेटी पलक के साथ रहते है। रविवार की सुबह अचानक मकान में हाई वॉल्टेज करंट फैल गया, जिसमें उनका बेटा पवित्र उर्फ कृष्णा चपेट में आ गया। बेटे को करंट लगते देखकर प्रेमदत्त शर्मा उसे बचाने पहुंचे और वह भी करंट की चपेट में आ गए। पिता- पुत्र की हालत देखकर मां- बेटी उन्हें बचाने गई ताे वह भी करंट की चपेट में आकर बेसुध हाे गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए और प्रेमदत्त के भाई बलराम शर्मा को सूचना दी। जिसके बाद मकान की बिजली सप्लाई बंद कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेमदत्त और पवित्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पीएम हाउस पहुंचा दिए है। वहीं घायल मां ज्योति और 7 साल की बेटी पलक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

 

परिजनाें का कहना है कि मृतक प्रेमदत्त 6 महीने से मकान बना रहे थे, जिसकाे लेकर उनके पड़ोसी विवाद कर रहे थे। मकान बनवाने के चलते उनके प्रेमदत्त ने बगल में ही एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे। उस किराए के मकान में कहां से करंट फैल गया उसे कुछ मालूम नहीं है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हुई है और मां-बेटी घायल है। मृतको के शव पीएम हाउस भेज कर घायल मां-बेटी को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

MadhyaBharat 8 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.