Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Full assistance , Dr. Yadav

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर जनजातीय वर्ग से द्रौपदी मुर्मु के पदासीन होने के साथ ही जनजातीय वर्ग के हित और सम्मान में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। मध्यप्रदेश में भी इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग के लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। केंद्रीय जनजातीय मंत्री दुर्गादास उईके स्वयं भी उज्जैन आकर प्रथम पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व तक मुख्यमंत्री अथवा अन्य विशिष्ट व्यक्ति को यह अवसर मिलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रोत्साहन और तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को खंडवा जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनजातीय वर्ग के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एम्स और क्लेट आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश के 5 बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। आज प्रतीक स्वरूप विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

 

 

 

डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक जनजातीय बहुल जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। जहां हमारी प्रतिभा को समाज के बीच लाने का मौका मिले। सम्पन्न घरों के बच्चे तो देश के बाहर पढ़ने जाते हैं लेकिन अब गरीब जनजातीय परिवार के सदस्य भी विदेशों में अध्ययन के लिए जा रहे हैं। आज उन बच्चों के माता-पिता की आँखों में जो खुशी देखी है, वो अद्भुत है। यह असली आनंद की बात है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार भी उसी तरह उनके साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहती है। हर गरीब जनजातीय वर्ग के साथ कदम से कदम मिलकर आगे चलना चाहती है, उनके बच्चों को आगे बढ़ाना चाहती है। हमारे मन में सरकार के लिए आगे बढ़ाने के लिए पूरी युवा शक्ति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोग भारत की आबादी को अलग नजरिए से देखते है। यह सच है कि यहाँ बड़ी आबादी है। यह उनके लिए परेशानी हो सकती है। लेकिन यही हमारी ताकत है। आर्थिक अभाव में गरीब परिवार एवं जनजातीय वर्ग से आने वाले बच्चों की पढ़ाई नहीं रूकेगी। बेटा-बेटी सिर्फ एडमिशन लें, पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सब आगे बढ़ें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बने। अगर विदेश में जाकर पढ़ना है तो उसके लिए भी सरकार पैसा देगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित थे। कार्यक्रम में खण्डवा जिले के हरसूद एवं खालवा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शासकीय महाविद्यालय हरसूद आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस सुविधा भी प्रारंभ की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के शिक्षा सत्र के लिए जनजातीय कार्य विभाग की विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना में चयनित 70 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में प्रतिभावान जनजातीय छात्र आशाराम पालवी को लंदन में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी की फीस और अन्य खर्च सहित लगभग 35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। साथ ही उनके माता-पिता का अभिनंदन भी किया।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

- प्रदेश के 89 विकास खण्डों में बनेंगे सौ-सौ सीटर आवासीय छात्रावास।

 

- छात्रावासों की मेस में आधुनिक रोटी मेकर मशीन की व्यवस्था होगी।

 

- हरसूद में बालिका खेल परिसर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

 

- अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए उद्योगों की स्थापना पर रियायतें देंगे।

 

- नए कन्या परिसर भी प्रारंभ किए जाएंगे।

 

MadhyaBharat 8 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.