Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत,
raipur, Nine people died , lightning in Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जनधन की क्षति हुई। आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की बीती देर शाम तक मौत हो गई। वहीं कांकेर जिले के अंतागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को बलौदाबाजार जिले के मोहतरा (लटुवा) गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई । मृतकों में सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास और विजय साहू शामिल हैं। घटना तब हुई जब ये सभी तालाब के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस घटना में चेतन साहू, बिंदराम साहू, और बिसंभर साहू घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नया रायपुर के जंगल सफारी के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई-बहन की मौत हो गई। जंगल सफारी के पास शेड के नीचे योगेश साहू और उनकी बहन उर्वशी साहू बारिश से बचने के लिए रुके थे, जब यह हादसा हुआ। इनके साथ एक बच्ची भी थी, जो इस घटना में बाल-बाल बच गई। यह हादसा तब हुआ जब उर्वशी तीज के त्योहार के बाद अपने मायके से लौट रही थीं। कांकेर जिले के अंतागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हो गई है।

बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ''मृतक परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद दी गई है। बेहद दुखद घटना है। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में हम हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। कलेक्टर को हमने घायलों का हाल चाल और उनके इलाज की व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 'बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, और सुकमा जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि कोरिया, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, और कबीरधाम जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

 

MadhyaBharat 9 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.