Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
में अनुसूचित जाति मोर्चा ने जलाया दिग्विजय सिंह का पुतला
bhopal, Scheduled Caste, Digvijay Singh

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में की गई टिप्पणी के विरोध में साेमवार काे पूरे प्रदेश में दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने इंदौर, सांवेर, उज्जैन नगर व ग्रामीण और देवास में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का अपमान नहीं है, बल्कि ये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति का अपमान है, जिसे अनुसूचित जाति मोर्चा सहन नहीं करेगा। भाजपा अजा मोर्चा ने प्रदेश भर में दिग्विजय सिंह का पुतला जलाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 

 

दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं

 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस में गुटीय राजनीति के चलते हासिए पर चले गए है इसलिए वे कुछ भी बोल देते हैं। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। डॉ. जाटव ने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रति जिस तरह की भाषा और जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसको लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया है। डॉ. जाटव ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दिग्विजय सिंह के उस बयान की भी निंदा करता है, जिसमें उन्होंने अनूसूचित जाति, जनजातियों का हक मुसलमानों को देने की बात कही है।   

 

दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं

 

डॉ. जाटव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जीवन भर तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने अनुसूचित जाति और जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन उनके लिए कुछ भी नहीं किया। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इन वर्गों के कल्याण के प्रयास कर रहे हैं, तो दिग्विजय सिंह अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इन वर्गों के हकों को छीनकर मुसलमानों को देने की बात कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

MadhyaBharat 9 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.