Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जीतू शंकर के फ्यूजन संगीत की अनोखी प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध
raigarh, Audience mesmerized, Jeetu Shankar

रायगढ़  । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायगढ़ में हर हाल आयोजित किये जाने वाले ऐतिहासिक सांस्कृतिक महोत्सव चक्रधर समारोह का यह 39वां वर्ष है, समारोह के तीसरे दिन संगीत की महफ़िल में देश दुनिया के नामचीन तबला वादक और परकशन आर्टिस्ट जीतू शंकर ने फ़्यूज़न संगीत की अनोखी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।   

मंच पर शास्त्रीय वाद्य यंत्रों सारंगी, सितार और संतूर की सुरीली धुनों के साथ तबले की थाप, ड्रम्स और परकशन का जादुई संगत सुनने को मिला, जिससे श्रोताओं के साथ समारोह का पूरा मंच रोमांचित हो उठा। देश राग से उनकी प्रस्तुतियों का सफ़र शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने राजा चक्रधर सिंह को ‘महाराज जी थारे घर आए’ गीत के माध्यम से नमन् किया। मंच पर वाद्य यंत्रों से “जब पधारो म्हारे देश” के सुर निकले तो अपने देश की मिट्टी की ख़ुशबू संगीत की धुनों के रूप में सुनने वालों के जेहन में उतर गई। संतूर में बजती पहाड़ी धुनों ने श्रोताओं को कश्मीर की वादियों में होने का एहसास दिलाया। कार्यक्रम में शांत और मधुर रागों से शुरू हुआ सांगीतिक सफ़र धीरे-धीरे ऊर्जावान धुनों में तब्दील हो गया, संगीत की हर धुन में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और आधुनिकता का अनोखा संगम था। जीतू शंकर के साथ उनके दोनों बेटों ऋषभ शंकर ने ड्रम्स पर और पीयूष शंकर ने ज़ैंबे पर संगत की, वहीं सारंगी पर उस्ताद शाहरुख ख़ान, संतूर पर मंगेश जगताप, सितार पर उस्ताद सलमान ख़ान ने संगत की।

जीतू शंकर एंड टीम की प्रस्तुतियां इतनी शानदार रहीं कि कला-रसिक दीर्घा में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी कलाकारों से जुड़कर जुगलबंदी की। तबला, संतूर, सितार, सारंगी, ड्रम्स और जैम्बे के साथ श्रोताओं के तालियों की थाप ने समारोह के पूरे माहौल में अद्भुत ऊर्जा भर दी।

MadhyaBharat 10 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.