Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र सरकार की मांग के अनुसार की जाएगी सोयाबीन की खरीद : शिवराज चौहान
bhopal, Soybean, Shivraj Chauhan

भोपाल । मध्य प्रदेश में सोयाबीन के दाम छह हजार रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। कांग्रेस सोयाबीन किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार जैसी डिमांड करेगी, वैसे केन्द्र सरकार सोयाबीन की खरीद कराएगी।

 

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान अपने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधरोपण करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने पौधा रोपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि धरती की हरियाली और सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। आप भी पौधरोपण अवश्य करें।

 

इस मौके पर कांग्रेस द्वारा सोयाबीन के दाम को लेकर मंगलवार से शुरू की गई किसान न्याय यात्रा को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी किसान हितैषी प्रधानमंत्री हैं। सोयाबीन का समर्थन मूल्य चार हजार 994 रुपये प्रति क्विंटल तय है और हमारी प्रतिबद्धता है कि हम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का सोयाबीन खरीदेंगे। किसानों को उसके पसीने की पूरी कीमत देना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता है।

 

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि सोयाबीन खरीद के लिए योजना है। महाराष्ट्र-कर्नाटक जैसे तीन राज्यों ने सोयाबीन खरीद की मांग की थी और उनको पीएसएस योजना के तहत सोयाबीन खरीद की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार के हम संपर्क में हैं। अभी सोयाबीन की फसल आने में थोड़ी देर है। हमारी दो योजनाएं खरीदी की हैं, उनमें से किसी भी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की तैयारी करेगी, तो हम तत्काल अनुमति देंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है कि किसान को उसके उत्पादन का ठीक दाम मिले। अभी फसल आने में देर है और प्रदेश सरकार से हमारे अधिकारी संपर्क में हैं, जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश में किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हूं और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी यह कहना चाहता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जो हमने तय किए हैं, उस पर जो सरकार की योजना है, हम राज्य सरकार के साथ ही मिलकर खरीदी करते हैं तो राज्य सरकार जैसा चाहेगी, तत्काल खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

MadhyaBharat 10 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.