Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सिम्स अस्पताल में छेड़छाड़ पांच ठेकेदार कर्मी गिरफ्तार
raipur,  Sims Hospital, five contractor

बिलासपुर/रायपुर । न्यायधानी बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स ) सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल बिलासपुर में छेड़छाड़ के मामले पुलिस ने ठेकेदार कर्मी अभिषेक सूर्यवंशी, ऋतुराज, राहुल, समीर और नागेश को गिरफ्तार किया है। उनपर बीएनएसएस नए कानून के तहत पुलिस ने धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार सिम्स के भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने इलाज कराने आई मरीज के महिला परिजन से छेड़छाड़ की। भोजन ठेकेदार के सुपरवाइजर ने युवती का हाथ मरोड़ कर मोबाइल नंबर मांगा और युवती से गलत काम करने के लिए अश्लील हरकत कर रहा था।कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिम्स में मरीजों को भोजन देने के लिए ठेका दिया गया है। इसके लिए ठेकेदार ने वार्ड में मरीजों को भोजन बांटने के लिए कर्मचारी रखे है। कर्मचारी के ऊपर सुपरवाइजर है।बीती रात भोजन देने के दौरान सुपरवाइजर मरीज के परिजन से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की मां ने विरोध किया तो भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने दोनों से मारपीट की। इस बीच शोर मचाने पर इंटर्न डॉक्टर वहां पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन और इंटर्न डॉक्टरों ने सुपरवाइजर की जमकर पिटाई कर दी।

 

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ठेकेदारकर्मी अभिषेक सूर्यवंशी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं। बीएनएसएस नए कानून के तहत पुलिस ने धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

 

 

 

ज्ञात हो कि सिम्स अपने प्रबंधकीय लापरवाही के कारण शुरू से ही चर्चित रहा है।यहाँ आये दिन मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं होते रहती है।सिम्स हॉस्पिटल में लगे 52 सीसीटीवी कैमरे में 47 से ज्यादा खराब बताये जाते हैं।

 

MadhyaBharat 10 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.