Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
गुना में तीन ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत
guna, One dead , three trucks

गुना । जिले के म्याना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 46 पर बुधवार तड़के फ्लाइओवसर एक के बाद एक तीन ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा म्याना कस्बे के पास फ्लाईओवर पर हुआ। यहां एक रेत से भरा डंपर खराबी आ जाने के कारण म्याना पुल पर खड़ा था। बुधवार तड़के करीब चार बजे पीछे से एक कंटेनर आकर उससे टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं क्लीनर घायल हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। राहत के लिए 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। पुलिस और 108 एंबुलेंस कर्मचारी राहत कार्य में जुटे थे और मृत व्यक्ति का शव और घायल को निकाल ही रहे थे, तभी एक तीसरा ट्रक आकर पहले दोनों ट्रकों में भिड़ गया। इससे उक्त ट्रक के चालक और क्लीनर भी घायल हो गए।

 

 

 

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और 108 एंबुलेंस का राहत दल पहले से मौजूद था। गनीमत रही कि राहत दल सड़क के दूसरी तरफ था, जिससे वह लोग दुर्घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद मौके पर क्रेन मंगवाकर ट्रकों को अलग करवा कर सड़क किनारे किया गया। वहीं कंटेनर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान कर उनके स्वजनों को खबर की जा रही है।

 

MadhyaBharat 11 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.