Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दूसरी बार पर्यटकों के लिए बंद किया गया तीरथगढ़ जलप्रपात
jagdalpur,Tirathgarh Falls ,second time

जगदजपुर । जिले में लगातार पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से तीरथगढ़ जलप्रपात में लगातार पानी भर गया है। इस जलप्रपात को देखने न सिर्फ बस्तर संभाग के लोग बल्कि बाहर से आये पर्यटक भी बस्तर पहुंचे थे, लेकिन पानी का स्रोत बढ़ जाने से तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक जाने से बुधवार से पर्यटकों को मना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस्तर में लगातार तीन दिनों से हो रहे बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं रायपुर से लेकर कोलकाता व अन्य जगहों से भरी संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत नजारा को देखने के लिए आये हुए हैं। लेकिन बारिश के चलते मुनगा बहार नाला उफान पर होने के कारण तीरथगढ़ में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते तीरथगढ़ जलप्रपात को बंद कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ऐसे में कोई भी पर्यटकों को नीचे जाने नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बढ़ते बारिश के पानी को देखते हुए दूसरी बार तीरथगढ़ को बंद किया गया है, जिससे कि आमजन नीचे न जा सके। देखा जाए तो पिछली बार पर्यटकों के द्वारा अपनी जान को दांव में लगाते हुए वाटरफॉल के काफी करीब चले गए थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन इस बार विभाग की ओर से किसी भी प्रकार से कोताही न बरतते हुए तीरथगढ़ को बंद कर दिया गया है।

MadhyaBharat 11 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.