Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जोरशोर से चल रहा सदस्यता अभियान: विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Membership campaign, Vishnudutt Sharma

भाेपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में 70 से अधिक उद्यमियों ने प्रदेश अध्यक्ष के रेफरल कोड से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले उद्यमियों का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

 

 

 

 

 

भाजपा में शामिल होने वाले उद्यमियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं और प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी ने सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य तय किया है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश और परिश्रम के साथ संगठन पर्व को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब तक मध्यप्रदेश में 26 लाख से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला चुके हैं।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश कौशल विकास व रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 12 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.