Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उल्टी-दस्त से एक बच्चे सहित दाे की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
jagdalpur,   two children , diarrhea in Koynar

जगदलपुर । जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोयनार में उल्टी-दस्त से दाे की मौत हो गई है। उल्टी-दस्त से दो की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत कोयनार के जनपद सदस्य तुलाराम ने बताया कि एक सप्ताह पहले उल्टी-दस्त से एक बच्चे दूसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे नरेंद्र उम्र 8 वर्ष की मौत हुई थी, जिसके बाद 11 सितंबर को एक और ग्रामीण राम सिंह 78 वर्ष की मौत हो गई है, इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच और उपचार शुरू कर दी है। इसके साथ ही आज शुक्रवार काे घर-घर पंहुचकर उपचार किया जा रहा है।

 

ग्राम कोयनार के दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही दरभा बीएमओ पीएल मंडावी की 10 सदस्यीय टीम तत्काल कोएनार पहुंचकर बीपी, शुगर, मलेरिया व अन्य जांच शुरू कर दी गयी हैं, इसके साथ ही लोगों की देख-रेख के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

सीएचएमओ डाॅ.संजय बसाख ने बताया कि दोनों की मौत डायरिया से होने वाली बात गलत है। इसमें 78 साल के बुजुर्ग को हाई ब्लड प्रेशर था, जिससे उसने दम तोड़ दिया, वहीं बच्चे की मौत डायरिया से हुई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा मृतकों के घर के नजदीकी हैंडपंप के पानी का सैम्पल लेकर जांच के लिए पीएचई विभाग को भी भेज दिया है।

 

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.