Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
क मामलों में न करें लापरवाही हाे तुरंत कार्रवाई : मुख्यमंत्री साय
raipur,  such matters,  Chief Minister

र । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की समीक्षा बैठक       मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों को  निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में अपराधों पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें और सुशासन की प्रतिबद्धता को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इसे पर्याप्त मानकर संतोष करना सही नहीं होगा। सरकार की प्राथमिकता सुशासन देना है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने पिछले वर्षों की तुलना में अपराधों में आई कमी की सराहना की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जिला बदर और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला कलेक्टर आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करें, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

बैठक में सीएम साय ने धार्मिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और इस तरह के मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए। गौ-तस्करी और नशे की समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की और कहा कि इन पर नियंत्रण पाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में “एंड टू एंड” कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों को कठोर सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद उम्मीद की जा रही है कि बिलासपुर रेंज में सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ किया जाएगा और अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

इसी के साथ ही उन्होंने दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नहीं है। कई मामलों में आरोपी फरार हैं, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.