Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रपटा पार करते समय ट्रैक्टर के साथ बहे तीन लोग
morena, Three people washed , tractor

मुरैना । जिले के कैलारस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेड़ाकलां में शुक्रवार को उफनती नदी के रपटे को पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तीन लोग नाले में गिर गए। हालांकि, एक को तो आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दो लोग नाले में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कैलारस तहसील के खेड़ाकला गांव के पास झुण्डपुरा के रास्ते पर बरसाती नाला भी उफान पर चल रहा है और रपटे के ऊपर से पांच से छह फीट पानी तेजी से बह रहा है। इसी रपटे से शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर तीन लोग नदी पार कर रहे थे। रपटे के ऊपर तेज बहाव में ट्रैक्टर के साथ तीनों लोग बहने लगे। इसी दौरान रपटे के आसपास खड़े लोगों ने एक को तो बचा लिया है। लेकिन दो लोग पानी के साथ बह गए हैं। दोनों ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं और दोनों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.