Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
गुड गवर्नेंस को मिल रहा जनता का आशीर्वाद - विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Poor welfare schemes ,Vishnudutt Sharma

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं के 19 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग सिर्फ अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें जवाब दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ को यह जान लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद आज भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है और यह बात इस उपचुनाव से भी साबित हो गई है।   

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार काे अपने बयान में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर जो परिश्रम किया था, केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों के जीवन में जो बदलाव आया है और जिस तरह की गुड गवर्नेंस भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दी है, उसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाया था। लोकसभा चुनाव में भी सभी 29 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की थी। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद आज भी भाजपा के साथ है और 19 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव में पार्टी के 13 प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। जबकि कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों पर ही सफलता मिली है। इसके अलावा रतलाम की एक निर्दलीय बहन ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इस तरह निर्वाचित होने वाले भाजपा के वार्ड पार्षदों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।   

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस के नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि वे कैसा भी दुष्प्रचार करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों को जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है और जनता भाजपा के साथ है।

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.