Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सशक्त एवं समृद्ध भारत के सपने को साकार करेगा संगठन पर्वः हितानंद
bhopal,Sangathan Parv , Hitanand

सिवनी/भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संगठन पर्व के संबंध में शनिवार को सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा के छपरा मंडल एवं लखनादौन विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व संगठन विस्तार और बूथ मजबूती का अभियान है। नवीन सदस्यता को लेकर जो लक्ष्य दिया गया है, वह बहुत चुनौतीपूर्ण नहीं है। सभी दायित्ववान कार्यकर्ता सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी, सर्वक्षेत्रीय, सर्ववर्गीय, सर्व सामाजीय क्षेत्र के लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर समग्रता और समर्पण से जुटें जाएं तो यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नगरीय, ग्रामीण और गांव-गली तक हमें सदस्यता अभियान चलाकर लक्ष्य प्राप्त करना है और भाजपा परिवार के विस्तार के साथ सशक्त और समृद्ध भारत के हमारे सपनों को साकार करना है।

 

 

 

 

 

सभी सदस्यों को मिलकर नए सदस्य बनाना है

 

 

 

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि हम सर्वप्रथम एक कार्यनीति बनायें और जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्रों, बूथ केन्द्रों और पन्ना प्रमुखों तक के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें जिम्मेदारी सौंपे तो निश्चित ही हम लक्ष्य से अधिक संख्या में सदस्य बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज की नई तकनीक संगठन पर्व को आगे बढ़ाने में ज्यादा सहायक है, लेकिन हमें भौतिक सत्यापन भी करना है। आपके जिले का संगठन मजबूत है, हमें किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एस.टी. मोर्चा, एस.सी. मोर्चा, सहकारिता प्रकोष्ठ, व्यापारिक प्रकोष्ठ जैसी महत्वपूर्ण संगठनात्मक इकाईयां गठित हैं। हमें सभी को साथ में लेकर इस सदस्यता अभियान को मजबूती देना है। आज हितग्राहियों की एक बड़ी संख्या मौजूद है और सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं, ऐसे सभी लोगों से संपर्क करके उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में संविधान तो लागू हुआ लेकिन वह भारत के लिए तो था, जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं। हम संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट और अखंड रखने के लिए कृतसंकल्पित थे, जिसके लिए हमने संघर्ष किया और उसकी कीमत चुकाई। हमारे पितृ पुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया। आज भारत एक समृद्धशाली, गौरवशाली, सशक्त और विश्व गुरू के रूप में मार्गदर्शन देने की भूमिका में आगे बढ़ रहा है।

 

 

 

संगठन पर्व हमारी पंचनिष्ठाओं का महत्वपूर्ण अंग

 

प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में एक लोकतांत्रित व्यवस्था है जो कि हमारी पंचनिष्ठाओं में शामिल है। यही कारण है हमें निर्धारित समय पर सदस्यता का नवीनीकरण कराना पड़ता है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है तो इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं का परिश्रम हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने एक लंबा संघर्ष किया है और चुनौतियों का सामना किया है। हमने आपातकाल की प्रताड़ना तो सही ही है बल्कि आज भी केरल और बंगाल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ता प्रताड़ना का शिकार हैं। बावजूद इसके न हम हारे, न थके, न निराश हुए, न हताश हुए हम निरंतर आगे बढ़ते रहे। कभी लोग 1951 के जनसंघ के गठन के समय और 1980 में भाजपा के गठन के समय हमारा उपहास उड़ाते थे, वे आज संगठन का विस्तार देखकर चकित हैं।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला प्रभारी अरूण द्विवेदी, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जयदीप सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

MadhyaBharat 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.