Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में मछली पकड़ रहे बच्चाें काे मिले 84 जिंदा कारतूस
raipur, 84 live cartridges,children fishing

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबंधा थाना क्षेत्र के फुंडहर इलाके के छोकरा नाले में मछली पकड़ते समय बच्चों को 84 जिंदा कारतूस मिले है । यह कारतूस घातक हथियारों जैसे इंसास, एमएएमके और थ्री नॉट थ्री के बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार देर रात तक पुलिस इस मामले की छानबीन करती रही। 

 

रायपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि शुक्रवार शाम फुंडहर स्थित ग्रैंड केन्यान होटल के पास छोकरा नाले में बच्चे मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान जिंदा कारतूस उनके हाथ लग गई। बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी। फिर इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर कारतूस को अपने कब्जे में लिया।

 

इतनी बड़ी मात्रा में आखिर लावारिस हालत में कारतूस कैसे पहुंचे। पुलिस मौके पर लगे आस-पास सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। एसएसपी संतोष सिंह ने कारतूस मिलने की घटना की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

 

MadhyaBharat 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.