Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
sukma,  CRPF jawan ,committed suicide
सुकमा । जिले के गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ 226 बटालियन के गादीरास कैंप में पदस्थ जवान विपुल भूयान निवासी असम में आज शनिवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

 

गादीरास कैंप में तैनात जवान विपुल भूयान आज सुबह कैंप के बाथरूम में गया और स्वयं को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान माैके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जवान छुट्टियों से कैंप लौटा तब से ही परेशान था। हालांकि उसकी परेशानी और आत्महत्या का कदम उठाने का कारण सामने नहीं आ सका है। जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 20 दिनों के दौरान चार जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर हैं। इनमें एसएसबी का आरक्षक और सीआरपीएफ का प्रधान आरक्षक भी शामिल हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में तैनात जवानाें के आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह उन्हें समय पर छुट्टियां न मिलना है। हालांकि, कुछ जवान ऐसे भी हैं जो छुट्टी से लौटने के बाद ड्यूटी के दौरान आत्महत्या किए हैं, इसकी वजह पारिवारिक कलह सामने आई है। इसके अलावा सुरक्षाबलाें बड़े अधिकारियाें के साथ जवानों का कम्युनिकेशन गैप भी होता है, जिससे जवान अधिकारियाें के सामने अपनी समस्या नहीं रख पाते हैं।
 
MadhyaBharat 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.