Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बलरामपुर जिले में चाचा भतीजा सासु नदी पार करते तेज बहाव में बहे
raipur,  Balrampur district,   crossing the river

बलरामपुर /रायपुर। बलरामपुर जिले में रविवार को भारी बारिश के दौरान पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमा में सासु नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में चाचा -भतीजा दोनों बह गए। देर रात तक दोनों का पता नहीं नहीं चला। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह फिर दोनों की खोजबीन के लिए अभियान चला रही है। दोनों की पहचान लाल साय और प्रभु के रूप में हुई है। दोनों पहाड़ी कोरवा जनजाति के है और दोनों ही चिलमा गांव के रहने वाले हैं।

 

थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि ग्राम चिलमा के राईस टोंगरी डोंगरी निवासी, 55 वर्ष लालशाह पहाड़ी कोरबा और उनका भतीजा प्रभु का पहाड़ी कोरबा डोनन अपने काम से पस्ता आये थे । काम पूरा हो जाने के बाद रविवार दोपहर में सासु नदी पार करते समय अचानक आये तेज बहाव के कारण दोनों बह गए ।नदी में मछली मरने वाले शिक्षक भारत पहाड़ी कोरबा ने दोनों को नदी में बहते देख उन्हें बचाने की कोशिश की पर असफ़ल रहे। उसने तत्काल गांव को वालों को सुचना दी। गांव वालों ने पुलिस को तत्काल जानकारी दी ।मौके पर पहुंच पस्ता पुलिस और गोताखोरों की टीम ने उनकी तलाश शुरू की ,पर अंधेरा होने के कारण रविवार रात तलाश अभियान रोक दिया गया।

 

विमलेश सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से दोनों की खोजबीन में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। पर समाचार लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चला है।

 

 

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.