Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटे संग मिलकर की दामाद की हत्या
chindwara,  daughter

छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी। शाेर सुनकर पहुंचे पड़ाेसियाें ने आराेपित पिता काे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं नाबालिग साला माैके से फरार हाे गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम योगेश मालवीय (26वर्ष) है। योगेश ने आरोपित की बेटी से एक माह पहले ही अगस्त में लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों घर से चले गए थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ बेटी के लव-मैरिज से पिता इतना नाराज हुआ की उसकी खुशियाें का दुश्मन बन बैठा और दामाद के खून से हाथ रंग कर अपनी भड़ास निकाली। रविवार देर रात काे आराेपित अपने नाबालिग बेटे के साथ बढ़िया लाइन चांदामेटा में दामाद के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही याेगेश ने दरवाजा खाेला आराेपित ससुर ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति पर हमला हाेता देख याेगेश की पत्नी ने शाेर मचाना शुरू कर दिया। आवाजा सुनकर पडाेसी बाहर आए। पडाेसियाें ने आरोपित ससुर को पकड़ लिया, जबकि नाबालिग साला मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं गंभीर घायल याेगेश को परासिया के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.