Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
हॉकफोर्स को नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता
balaghat, Hawkforce ,against Naxalites

भोपाल/बालाघाट । मध्यप्रदेश पुलिस नक्सल उन्मूलन अभियान में पूरे प्राणपण से जुटी हुई है। इसी नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत रविवार को बालाघाट जिले के बिलालकसा जंगल क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को नक्सल डम्प जब्‍त करने में सफलता मिली। सर्चिग ऑपरेशन में हॉकफोर्स तथा बीडीडीएस की टीमें निकली थी।

 

सर्चिग ऑपरेशन के दौरान रविवार दोपहर लगभग 03:30 बजे बिलालकसा जंगल क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर बीडीडीएस की सहायता से सघन चेकिंग की गई जिसमें नक्सलियों द्वारा गड्डा खोद कर छुपाये गये डम्प को बरामद किया गया। उक्त डम्प में भारी मात्रा में लोहे के स्पिलंटर, बड़ी संख्या में बिजली के स्विच, नक्सल साहित्य, लाल रंग का झंडा एवं पिट्ठू बैग बनाने की सामग्री को जप्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सलियों द्वारा स्थापना सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों को गंभीर क्षति पहुंचाने के नापाक मंसूबे विफल हुए हैं।

 

थाना लांजी में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जप्त सामग्री का प्रयोग IED बनाने में किया जा सकता था। जिससे सुरक्षा बलों व आम नागरिकों को जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता था। बालाघाट पुलिस द्वारा पुनः नक्सलियों के मंसुबो पर पानी फेरा गया। आने वाले दिनों में भी सघन सर्चिग अभियान जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 21 सितम्बर 2004 को देशभर के नक्सल संगठनों ने विलय कर कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, माओवादी का गठन किया था। स्थापना सप्ताह के दौरान ये बड़ी वारदातों को अंजाम देने का प्रयास करते हैं।

इसी माह नक्सल विरोधी अभियान में यह दूसरी बड़ी सफलता पुलिस को मिली है।हाल ही में 14लाख रुपए की ईनामी हार्डकोर महिला नक्सली साजंती को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।इसकी निशानादेही पर 12 सितंबर को भी डम्प जब्त किया गया था। पुलिस नक्सलियों को आपूर्ति करने वालों को चिंहित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।

 

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.