Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाएंगे पार्टी कार्यकर्ता - विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, party workers , Vishnudatt Sharma

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 सितंबर को एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 3 सितंबर को पार्टी की सदस्यता लेने के बाद शुरू हुआ संगठन पर्व मध्यप्रदेश में तेज गति से चल रहा है। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता जिस तरह सभी 64871 बूथों पर अब तक 40 लाख 92 हजार 401 सदस्य बनाएं जा चुके हैं, जिनमें 37 लाख 7 हजार 683 से अधिक सदस्यों ने विधिवत फार्म भरा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को संगठन पर्व का प्रथम चरण पूर्ण होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी कार्यकर्ता न सिर्फ लक्ष्य को हासिल करेंगे, बल्कि सदस्यता का नया रिकॉर्ड भी बनाएंगे।   

 

हर बूथ पर मेहनत कर रहे पार्टी के 41 लाख कार्यकर्ता 

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत जो सदस्यता अभियान चल रहा है, उसमें पार्टी के सभी 41 लाख कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि मध्यप्रदेश में डिजिटल माध्यमों (मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो ऐप और वेबसाइट) का प्रयोग करते हुए अब तक 40 लाख 92 हजार 401 सदस्य बनाए हैं। उसमें से 37 लाख 7 हजार 683 सदस्यता फॉर्म पूरी तरह से भर लिए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि पिछली बार हमारा सदस्यता अभियान करीब 8 माह चला था। लेकिन इस बार हमारा अभियान अभी 03 सितंबर को ही शुरू हुआ है और इतने कम समय में हमारे कार्यकर्ताओं ने हर तरह की मुश्किलों के बीच आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए जो उपलब्धि हासिल की है, वह गर्व करने लायक है।   

 

सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी होगा पार्टी का संगठन पर्व 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और समावेशी है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है और हमारे कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में रविवार का दिन किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित था, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ही दिन में 6 लाख सदस्य बनाए हैं। संगठन पर्व में प्रदर्शन के आधार पर मंदसौर, इंदौर नगर, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल ग्रामीण, पन्ना एवं आगर टॉप-10 जिलों में शामिल हैं। वहीं, श्रेष्ठ 10 विधानसभों में इंदौर-1, मल्हारगढ, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट एवं नर्मदापुरम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की दृष्टि से रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा की गिनती कमजोर विधानसभाओं में होती है, लेकिन वहां भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ काम में लगे हुए हैं।   

 

क्‍या गुंडे-अपराधियों के बारे में कुछ कहेंगे कांग्रेस के नेता? 

 

वीडी शर्मा ने कहा कि जोबट के कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा एक बहन को प्रताड़ित किया गया है और इस मामले में विधायक के बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। क्या कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजयसिंह, कमलनाथ और जीतू पटवारी इस बारे में कुछ बोलेंगे? उज्जैन जिले की बड़नगर के पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने जिस बहन को प्रताड़ित किया, वो न्याय की गुहार लगाती रही। क्या कांग्रेस के नेता इस मामले में कुछ बोलेंगे? बड़ा मलहरा के कांग्रेस विधायक के भाई ने एक सेन समाज के भाई के साथ मारपीट की, प्रताड़ित किया। क्या कांग्रेस के नेता इस मामले में जवाब देंगे? हम जानते हैं वो कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि कांग्रेस के लोग वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, समाज की राजनीति नहीं करते। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और कानून अपना काम करेगा। किसी भी अपराधी को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.