Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री ने दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
raipur,Prime Minister ,Vande Bharat train

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम वर्चुअली दुर्ग टू विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना किया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। 

 

यह ट्रेन रात 12 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन विशाखापट्टनम पहुंचेगी। शुक्रवार से दुर्ग टू विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन अपने तय टाइम टेबल के अनुसार दुर्ग से चलनी शुरू हो जाएगी।

 

इसका पहला सफर दुर्ग की महिला ट्रेन सुपरिटेंडेंट अंजू लकड़ा की निगरानी में हो रहा है। रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस दौरान डिप्टी सीएम, सांसद समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

दुर्ग से ​​​​​विशाखापट्टनम तक एग्जीक्यूटिव का किराया 2410 और चेयर कार का 1205 रुपये तय किया गया है। रायपुर से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपये और चेयर कार का 1150 रुपये है। दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए सामान्य ट्रेन से करीब 16 घंटे लगते हैं। जनरल का किराया 170 रुपये, स्लीपर का 320 रुपये, 3एसी का 812 रुपये और 2एसी का किराया 1169 रुपये है।

 

इस वंदे भारत ट्रेन में कोच की संख्या कुल 16 है। सभी कोच में मुसाफिरों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। कोच में लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग के अलग-अलग प्वाइंट उपलब्ध कराए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में हॉट और कूल वाटर भी मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों को वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने परोसे जाएंगे। यात्री अपनी सुविधा अनुसार इसका लाभ ले सकते हैं। यह ट्रेन हाईटेक सिस्टम से ऑपरेट होगी। इसमें कवर गार्ड लगे हैं, इसलिए खतरा होने पर ट्रेन रुक जाएगी। यदि किसी ने बीड़ी सिगरेट का सेवन किया तो ट्रेन में लगा बजर अपने आप बजने लगेगा।

 

MadhyaBharat 16 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.