Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीएएफ कैंप में जवान ने की साथियों पर फायरिंग
raipur, Soldier opened fire , CAF camp

बलरामपुर /रायपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भुताही मोड़ पर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कैंप में बुधवार सुबह एक जवान ने अपनी इंसास रायफल से अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर 

रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे।

 

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भूताही गांव में सीएएफ का शिविर लगा है। भुताही शिविर में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 11.30 बजे सीएएफ के जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। गोली लगने से जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हो गई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला के दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

 

बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी शैलेन्द्र पांडेय ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामरी थाना क्षेत्र में सीएएफ की कंपनी है। वहां सीएएफ का एक जवान ने इंसास रायफल से फायरिंग की है। जिसमें एक जवान की मौके पर मौत हो गई ,जबकि घटना को देखकर शॉक लगने के चलते एक और जवान की मौत हो गई। दो जवान घायल हुए हैं। बटालियन के सिपाही राहुल बघेल को भी गोली छूते हुए निकली है, उन्हें हलकी चोटें आई हैजिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंप में फायरिंग करने वाले जवान को बलरामपुर पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।आरोपित जवान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जवान ने कैंप में अपने साथी जवानों पर फायरिंग क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने बताया कि घटना के बाद गोलीबारी करने वाले जवान सिदार से पूछताछ की जा रही है। गर्ग ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.