Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग
rewa,Young man jumped ,two children

रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर पुल से एक युवक गुरुवार की रात अपने दो बच्चों के साथ टमस नदी में कूद गया। शुक्रवार सुबह युवक का शव 20 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश के प्रयागाज जिले में नारीबारी के पास से बरामद हुआ, जबकि उसके चार साल के बेटे का शव पुल के पास मिला। वहीं, पांच साल की बेटी का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

सोहागी थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम पैरा टोला छिवलहिया निवासी सुनील मांझी (31) पुत्र राम निहोर मांझी गुरुवार की रात अपने चार साल के बेटे पुष्पराज और पांच साल की बेटी पुष्पा के साथ राजापुर पहुंचा और तीनों ने टमस नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक की बाइक खड़ी हुई मिली। पुलिस ने शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की मदद से सर्चिंग शुरू की। सुबह करीब 9 बजे युवक का शव यूपी में मिला, जबकि करीब 10:30 बजे बेटे पुष्पराज मांझी का शव भी मिल गया। बेटी पुष्पा (5) अभी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुनील कर्ज से परेशान था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया।

 

 

 

सुनील के पिता राम निहोर मांझी ने बताया कि गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे बेटा दोनों बच्चों को लेकर बाइक पर निकला था। वह बच्चों को स्कूल ड्रेस दिलाने की बात कहकर गया था। रात नौ बजे तक वह वापस नहीं आया तो बहू पूजा देवी ने फोन किया। इस पर सुनील ने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद फिर फोन किया, तो फोन रिसीव नहीं किया। फिर रिश्तेदार संदीप मांझी को फोन कर पूरी बात बताई। संदीप ने भी सुनील को फोन किया, तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि टमस नदी पर बने राजापुर पुल पर सुनील की बाइक खड़ी है। बाइक में चाबी लगी है। मोबाइल भी रखा है, लेकिन सुनील नहीं था। हम राजापुर पुल पहुंचे। आसपास तलाश किया, लेकिन बेटे और दोनों बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

 

 

 

सोहाग थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण नदी में उनकी तलाश नहीं की जा सकी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने नदी में सर्चिंग शुरू की। उन्होंने बताया कि पानी ज्यादा होने से नदी का बहाव तेज है। सुनील का शव बहकर उत्तरप्रदेश चला गया था। वहीं, पुल से थोड़ी दूर पुष्पराज का शव मिला। बच्ची की तलाश की जा रही है। फिलहाल कर्ज से परेशानी की बात सामने आ रही है।

 

MadhyaBharat 20 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.