Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में नदारद रहे अधिकारी
bhopal, Officers missing, Minister in charge

भोपाल । मध्‍यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप की अध्यक्षता में भोपाल जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक में सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, विधायकगण रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के साथ ही सुमित पचैरी, केदार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, हालांकि इस बैठक में कई और अधिकारी नदारत रहे जिस पर प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने नाराजगी जाहिर की।

 

जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में भोपाल जिले की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई, हालांकि इससे पहले दो बार इस तरह की बैठक कैंसिल हो चुकी है, लेकिन इस बार यह राजधानी भोपाल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। प्रमुख रूप से बैठक में स्‍मार्ट सिटी के सीईओ नहीं पहुंचे। जिन्‍हें इस बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर प्रस्‍ताव रखना था, लेकिन उन्हाेंने ही इस बैठक से दूरी बना ली। इस पर मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मैंने राजधानी भोपाल में पहली बार सांसद, विधायक, महापौर और अधिकारियों के साथ बैठक की । शहर में लंबित पड़े विकास कार्यों जैसे हर घर नल योजना, बारिश में खराब हुई सड़कों को सुधारने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की है।

 

विदित हो कि मंत्री को भोपाल का प्रभार मिलने के बाद तीन बार इस तरह की बैठक कैंसिल हो चुकी है

MadhyaBharat 20 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.