Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रतिष्ठान बंद कर अपराधिक घटनाओं का विरोध करें : दीपक बैज
raipur, Protest against criminal, Deepak Baij

रायपुर । बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता प्रशांत साहू की हत्या की जांच की मांग को लेकर शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बंद सभी की सुरक्षा के लिये है। अतः सभी आगे आकर अपना काम एक दिन रोक कर बंद का समर्थन करे।

 

 

राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है, अब तो अपराधिक घटनायें असहनीय हो चुकी है। व्यापारी, महिला, विद्यार्थी, आम आदमी सभी बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है। रोज-रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, डकैती, चाकूबाजी की घटना से प्रदेश में भय का माहौल है। पुलिस के सामने एक आदमी को उसके घर में जिंदा जला दिया जाता है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। पुलिस कस्टडी में ग्रामीण की मौत हो जाती है, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान है। कवर्धा के लोहारीडीह में अभी भी तीन से अधिक आदमी लापता है। राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है। राजधानी के बस स्टैण्ड में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हो जाता है, भिलाई के स्कूल में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होता है, विपक्ष के दबाव के बाद एफआईआर हो रहा, बलरामपुर में व्यापारी से 5 करोड़ की लूट हो जाती है। लूटेरो को पुलिस खोज नहीं पाती। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोलियां चलाते हैं, पुलिस, सरकार नाकाम साबित हो रही है।

 

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ बंद मजबूरी में उठा रही है। विरोध के सारे लोकतांत्रिक कदम उठाने के बाद भी जब सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस पार्टी आम जनता, व्यापारी, उद्योगपति भाईयों से अपील करती है एक दिन अपना काम काज बंद कर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध का साथ दें। बंद को लेकर दीपक बैज ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लिया। सभी शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने क्षेत्रों में बंद कराने निकलेंगे। सभी वरिष्ठ नेता अपने गृह जिला क्षेत्रों में बंद की अपील व्यापारिक संगठनों तथा आम जनता से करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने सभी व्यवसायी संगठनों से पत्र लिखकर बंद का समर्थन करने का आग्रह किया है।

 

MadhyaBharat 20 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.