Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर से कटनी की तरफ जा रही यात्री बस में लगी आग
panna, Fire breaks out , passenger bus

पन्ना । जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे एक यात्री बस में आग लग गई। हादसा टायर फटने से हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे। ड्रायवर ने सूझबूझ से बस काे समय रहते राेक लिया आैर सभी सवारी नीचे उतर आए। इसके बाद फायर ब्रिगेड काे सूचना दी गई। हालांकि जब तब फायर ब्रिगेड आई बस पूरी तरह से जलकर खाक हाे चुकी थी।

 

 

 

जानकारी अनुसार कुंआखेड़ा के पास इंदौर से कटनी की तरफ जा रही यात्री बस में अचानक टायर फटने के बाद आग लग गई। थाेड़ी ही देर में आग विकराल हाे गई और उसने बस काे पूरी तरह से चपेट में ले लिया। बस धू-धूकर जलने लगी। हादसे के समय बस में सवार दो तीन यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं इस हादसे में बस ड्राइवर को मामूली चोट आई है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।

 

रैपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घायल बस ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठकर रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भिजवाया। वहीं कटनी रोड से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को किनारे खड़ा कराया। जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो सके। बस कंडक्टर द्वारा बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण वह गर्म होती थी। गनीमत यह रही की बस में केवल दो सवारियां थी इसलिए उन्हें समय पर बाहर निकाल लिया गया। यदि बस भरी हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

 

 

MadhyaBharat 20 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.