Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
धरने पर बैठे एसआई परीक्षार्थ‍ियाें से उप मुख्‍यमंत्री शर्मा ने की चर्चा
raipur,Deputy Chief Minister , sitting on strike

रायपुर । उप मुख्‍यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा कल शुक्रवार रात को एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों से जमीन पर बैठकर करीब 20 मिनट तक बातचीत की। उप मुख्‍यमंत्री शर्मा ने एसआई भर्ती परीक्षा के पर‍िणाम को लेकर अभ्यार्थियों और उनके पालकों के साथ चर्चा की। उल्‍लेखनीय है कि एसआई भर्ती परीक्षा के पर‍िणाम जारी करने को लेकर एक बार फिर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

 

 

15 दिनों के भीतर गृह मंत्री विजय शर्मा के दिए गए आश्वासन के पूरे नहीं होने के कारण एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी और उनके पालक राजधानी रायपुर स्थित गृह मंत्री के निवास के सामने शुक्रवार दोपहर से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे है। इससे पहले परीक्षार्थियों से चार सितम्बर को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने 15 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया था। परिणाम घोषित नहीं होने की स्‍थ‍ित‍ि में फिर गृह मंत्री को उनके वायदे की याद दिलाने परीक्षार्थी उनके राजधानी निवास के बाहर पालकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। वहीं उपमुख्‍यमंत्री शर्मा ने जल्‍द पर‍िणाम घोष‍ित होने का आश्‍वासन द‍िया है।

 

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.