Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए आगे आएं युवाः विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Youth ,developed India

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के तहत शनिवार को चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं आरकेडीफ कॉलेज के छात्रों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 सालों में देश का परिदृश्य बदल दिया है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री का मानना है कि 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व आज की युवा पीढ़ी ही करेगी, इसलिए 1 करोड़ क्रिएटिव और इनोवेटिव युवाओं को जोड़ने की बात कही है। यहां उपस्थित सभी युवाओं से मेरा आग्रह है कि वे विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए आगे आएं। भाजपा से जुड़ें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के विचार को समर्थन दें। प्रदेश अध्यक्ष ने महाराणा प्रताप नगर जोन-2 स्थित औरस एकेडमी में युवाओं से संवाद करने के पश्चात न्यू मार्केट पहुंचकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

 

 

 

 

 

हमारे लिये देश प्रथम, देश के नेतृत्व के लिए आगे आएं युवा

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया में कम्युनिज्म दम तोड़ चुका है और अमेरिका ये महसूस करने लगा है कि पूंजीवाद के सहारे चला नहीं जा सकता। ऐसे में आज सारी दुनिया पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है, इन्हें अपना रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के इन्हीं विचारों पर चलकर बीजेपी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। वीडी शर्मा ने कहा कि विकसित भारत तथा विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सरकार और विचारों की जरूरत है। युवा पीढ़ी भाजपा के विचार से जुड़कर भाजपा तथा प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत कर सकती है। एक तरफ दुनिया के अन्य देशों में जहां बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है, वहीं भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यही वजह है कि आज सारी दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

 

 

 

 

 

मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत को पहले सांप-संपेरों का आडंबरबाजों का देश कहा जाता था। अमेरिका आज हमारे प्रधानमंत्री के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेल्फी लेते हैं। आज भारत यूक्रेन में पढ़ रहे अपने छात्रों को भारत लाने के लिए रशिया-यूक्रेन युद्ध को रुकवा देता है। पहले हमारे प्रधानमंत्री अगर अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाते थे, तो चाइना आंखें दिखाता था तो प्रधानमंत्री अपना दौरा कैंसल कर देते थे। लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री जब चाहें और जहां चाहें, दौरे पर जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जिनमें मध्यप्रदेश के भी 2.5 करोड़ शामिल हैं।

 

 

 

 

 

भाजपा के शासन में आगे बढ़ा मध्यप्रदेश

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने देखा है 2003 के पहले तक मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य था। सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं थी और कानून व्यवस्था की हालत खराब थी। राजधानी भोपाल में ही कितनी गुंडागर्दी थी, ये हम सभी ने देखी है। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है और आज विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। वर्ल्ड क्लास सड़कें बन रही हैं। जो गुंडे और अपराधी सिर उठाते हैं, उन्हें कुचल दिया जाता है। सबसे पिछड़े कहे जाने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। वहां हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। आज के मध्यप्रदेश को देखकर उद्योगपति प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए तेजी से आगे आ रहे हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.