Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
थाने में युवक को खिड़की से बांधकर पीटा उप निरीक्षक निलंबित
betul, Youth tied  , sub inspector suspended

बैतूल । जिले के मुलताई थाने में एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। युवक को नशीला पदार्थ बेचने के संदेह में पकड़कर थाने लाया गया था, जहां उसे हाथ बांधकर खिड़की से लटका दिया गया और उप निरीक्षक ने उसे बुरी तरह पीटा। घटना 18 सितंबर की रात की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने शुक्रवार को बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया को शिकायत की। इसके बाद एसपी झारिया ने उप निरीक्षक सुनील सरेयाम को निलंबित कर दिया है।

 

 

 

पीड़ित युवक का नाम अजय फरकाडे है। उसने पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत में बताया कि मेरी बस स्टैंड पर चाय-नाश्ते की दुकान है। गत 18 सितंबर की रात मैं दुकान बंद कर घर जा रहा था। रात 12 बजे मुझे पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद मुझे थाने ले गए। उन्होंने मेरे दोनों हाथों को खिड़की पर रस्सी से बांधकर लटका दिया। पुलिस ने मुझ पर नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगाया। एसआई ने धमकी दी कि नहीं मानेगा तो जेल भिजवा देंगे। मैं खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन मेरी एक नहीं सुनी। मुझे पाइप से पीटा।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक झारिया ने शनिवार को बताया कि घटना का वायरल वीडियो संज्ञान में आया था। युवक से पूछताछ की गई कि किस अधिकारी से उससे मारपीट की। युवक की शिकायत के बाद प्रथम दृष्टया एसआई को निलंबित कर दिया गया है। राजपत्रित अधिकारी से मामले की जांच कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.