Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेज रफ्तार बस पाउडर से भरे कंटेनर से टकराई एक की माैत
jabalpur,Speeding bus collides  , one killed

जबलपुर।  मध्य प्रदेश के जबलपुर में साेमवार सुबह एक भीषण सड़क हादया हाे गया। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई, जबकि करीब 20 से ज्यादा लाेग घायल हुए है। घायलाें में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

 

 

जानकारी अनुसार घटना तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम घाना की है। रविवार रात को बालाघाट से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर जबलपुर तरफ आ रही थी। साेमवार सुबह जैसे ही  बस ग्राम घाना के पास पहुंची तभी हाईवे के किनारे खड़े पाउडर से भरे एक कंटेनर से जा टकराई, जिसके चलते बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त यात्री साे रहे थे। दुर्घटना होते ही यात्रियों की में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकाल कर देखें तो बस कंटेनर से टकराई हुई थी। सभी ग्रामीण उनकी मदद के लिए पहुंचे और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में 20 से ज्‍यादा घायल हो गए है।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और 108 के माध्यम से घायलाें को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बालाघाट निवासी ऋषिकेश मनघटे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना की वजह बस चालक को अचानक नींद का झोंका आना बताया जाता है।   

 

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की वजह अचानक ही ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। कंडक्टर को भी इस घटना में गंभीर चोट आई है।

MadhyaBharat 23 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.