Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा विधायक मधु वर्मा को पड़ा दिल का दौरा
indore,BJP MLA ,heart attack

इन्दौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट के भाजपा विधायक मधु वर्मा को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा है। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल विशेष जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय भाजपा विधायक मधु वर्मा मंगलवार सुबह घर पर थे। उन्होंने नाश्ता किया और दबाई खाई। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे। वे कार से उन्हें रिंगरोड स्थित विशेष जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे और आईसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हो गए थे। उनके भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

 

विधायक वर्मा को हार्ट अटैक आने की खबर मिलते ही उनसे मिलने वाले और समर्थक विशेष जूपिटर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक महेंद्र हार्डिया हॉस्पिटल में ही मौजूद हैं।

 

गौरतलब है कि मधु वर्मा राऊ विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को 35,522 वोटों से हराकर पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें पिछले साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में 151672 वोट मिले थे। मधु वर्मा इससे पहले इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें मध्य प्रदेश के पिछड़ा आयोग वर्ग के कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिल चुका है। फिलहाल, वे भाजपा के देवास जिले के प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.