Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के दमोह में ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में सात की मौत
damoh, Seven killed,Madhya Pradesh

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी स्टेट हाइवे पर समन्ना गांव के समीप मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे ऑटो में से शवों और घायलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि ऑटो में 10 लोग सवार होकर बांदकपुर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में ऑटो चालक आलोक गुप्ता पुत्र स्व. गौरी शंकर गुप्ता समेत सात लोगों की जान चली गई है। मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के हैं। ट्रक में फंसे ऑटो में से शव और घायलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला ट्रक ड्राइवर नीरज सिंह लोधी (22) शराब के नशे में था। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। वह इतना अधिक नशे में है कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान साक्षी पुत्री राजेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, राकेश गुप्ता पुत्र राम चरण गुप्ता, गायत्री गुप्ता, आटो चालक आलोक गुप्ता, शिवा गुप्ता और महेंद्र गुप्ता के रूप में रूप में हुई है। सभी दमोह शहर के शोभा नगर के रहने वाले हैं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जबलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। इसके लिए दमोह से जबलपुर तक एक कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पायलट और फॉलो वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि दमोह से जबलपुर तक के मार्ग में कोई बाधा न आए और एंबुलेंस सही समय पर इन घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच सके और इलाज शुरू हो सके। हादसे में मरने वाले पांच लोग राकेश गुप्ता के परिवार के हैं।

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.