Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जिला चिकित्सालय में गंदगी देख नाराज हुए ऊर्जा मंत्री
shivpuri,Energy Minister , district hospital

शिवपुरी । ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज रात के समय जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और चिकित्सालय में साफ सफाई का जायजा लिया तब गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जिला चिकित्सालय शिवपुरी के मेडिकल वार्ड एवं शिशु रोग वार्ड में निरीक्षण के दौरान जब शौचालय में गंदगी देखी। तो सिविल सर्जन से भी इस संबंध में चर्चा की। साफ सफाई व्यवस्था की लिए जिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके द्वारा सक्रियता से सही ढंग से काम किया जाए अन्यथा उन्हें काम पर न रखा जाए। इस तरह की गंदगी से संक्रमण की भी संभावना रहती है। अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान होना चाहिए।

 

जिला चिकित्सालय में सफाई का ठेका आउटसोर्स कंपनी को दिया गया है जिसमें मै सिग्मा इन्फोटेक रु5 एमपी नगर भोपाल की आउटसोर्स कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है परंतु संबंधित द्वारा जिला चिकित्सालय में साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस प्रकार की लापरवाही पर आउटसोर्स कंपनी में मै सिग्मा इन्फोटेक के विरुद्ध धारा 271 272 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

MadhyaBharat 26 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.