Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कॉग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव
bhopal, Congress surrounded , collector office

भोपाल । भोपाल जिला कॉग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में गुरुवार काे बड़ी संख्या में कॉग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात ईदगाह मल्टी में 5 वर्षीय नन्ही बालिका को मार कर पानी की टंकी में फैंकने की घटना पर थाना शाहजहांनाबाद का घेराव कर संबंधित अधिकारियों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग की, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

 

 

 

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने आराेप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके पास गृह विभाग भी है वह मध्यप्रदेश में महिलाआंे एवं नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार हो रहे यौन शोषण, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। राजधानी जैसी जगह में महिलाएं- बच्चियॉ सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। लगातार अपराध की घटनाएं बड़ रही हैं।

 

 

 

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल में पिछले दस दिनाें में इस तरह के कई अपराधिक मामले लगातार सामने आए है। इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाए तथा जिन मामलों में आरोपी फरार हैं उनको तत्काल गिरफ्तार कर सभी मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। 

 

इस अवसर पर कॉग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मेवालाल कनर्जी, पार्षद वसीम उद्दीन पप्पू, अनीता कनर्जी, लईका रफीक कुरैशी, नसीम गफूर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

MadhyaBharat 26 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.